हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को दसवीं एवं बारहवीं की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को किंडल ई-बुक रीडर प्रदान की। जिन विद्यार्थियों को यह ई-बुक रीडर प्रदान की गई,
उनमें बारहवी कक्षा के छात्र श्री जय राठौर एवं दसवी कक्षा की छात्रा कुमारी थल वंदना मल्हारे शामिल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री बलवन्त पटेल भी उपस्थित थे।

