jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें

उपसंचालक कृषि ने किसानों से की अपील

हरदा : म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में खरीफ मौसम वर्ष 2026 हेतु यूरिया उर्वरक 9905 में. टन, डीएपी उर्वरक 1566 में. टन, एनपीके उर्वरक 2579 में. टन, एमओपी उर्वरक 713 में. टन एवं एसएसपी उर्वरक 4964 में. टन उपलब्ध है।

- Install Android App -

उन्होने बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक क्रय करने हेतु फार्मर आई.डी. होना अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर आई.डी. नही बनी है, वे हल्का पटवारी से समन्वय कर, फार्मर आई.डी. बनवा लें। वर्तमान में ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर वन अधिकार पट्टा, राजस्व पट्टा, सिकमी किसान, धार्मिक ट्रस्ट, मृत किसान,

फार्मर आई.डी. नही है, एग्रीकल्चर फार्म, केवीके अथवा युनिवर्सिटी तथा असक्षम किसान आदि ऑप्शन प्रदाय किये गये है। श्री कास्दे ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि, खरीफ मौसम वर्ष 2026 हेतु ई-विकास प्रणाली के माध्यम ई-टोकन बुक कर, सुगमता से उर्वरक क्रय कर सकते है।