प्रेक्षक 22 से 26 मई तक जिले के प्रवास पर रहेंगे
हरदा : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 के पर्यवेक्षण हेतु सेवा निवृत्त भा.प्र.से. अधिकारी श्री डी.डी. अग्रवाल को हरदा जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक श्री अग्रवाल का मोबाइल नम्बर 9425165887 है। प्रेक्षक श्री अग्रवाल 22 मई से 26 मई जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम कुमार ने प्रेक्षक की व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।

