jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति

हरदा : नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2026 के अंतर्गत दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है।

- Install Android App -

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 25 मई 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा रहेगी। इस दौरान नए मतदाता जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।