jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

Harda :     आज दिनांक 18 मई 2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजली जोसफ द्वारा जिले की जनपद पंचायत हरदा/खिरकिया/टिमरनी में मनरेगा ईकेवाईसी तथा जल गंगा अभियान के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण नहीं कराने के कारण कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा कार्यालय जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में की गई।

समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत हरदा के रोलगांव एवं हंडिया, जनपद पंचायत टिमरनी के राजाबरारी एवं बोरी तथा जनपद पंचायत खिरकिया के नीमखेडामाल, सोमगांवकला, धनवाडा, छुरीखाल, खेडीमाल, पाहनपाट, डेडगांवमाल, बारंगी, भबरदीमाल, खुदिया, सावरी, बडनगर, नगावामालख् पटाल्दा ग्राम पंचायतों के सचिव / ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित रहे।

- Install Android App -

अतः संबंधितों का 1 दिवस का वेतन काटने एवं पुनः ऐसी ग्राम पंचायतों को जिला पंचायत में उपस्थित होकर कम प्रगति के कारण प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए गए।

मनरेगा ईकेबाईसी का कार्य आगामी 3 दिवस से शत-प्रतिशत करने एवं जल गंगा अभियान अंतर्गत समस्त अपूर्ण कार्यो को दिनांक 31 मई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद हरदा/खिरकिया/टिमरनी तथा अति.कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत समस्त तथा सचिव/ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।