jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण!

मात्र 5 रुपये में 36 उपभोक्ताओं को मिले नए घरेलू एवं पंप कनेक्शन,,,

हंडिया।मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए जा रहे “संपर्क अभियान 2026” के अंतर्गत सोमवार को हरदा उत्तर वितरण केंद्र के तहत ग्राम पंचायत भवन नयापुरा में बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर से जुड़े 12 गांवों के उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

- Install Android App -

शिविर के दौरान करीब 500 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, गलत मीटर रीडिंग, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि, नए कनेक्शन, स्मार्ट मीटर, वोल्टेज समस्या एवं ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 159 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।

अभियान के अंतर्गत विशेष पहल करते हुए मात्र 5 रुपये शुल्क में 36 उपभोक्ताओं को नए घरेलू एवं पंप कनेक्शन भी प्रदान किए गए। इस सुविधा का लाभ पाकर ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की पहल की सराहना की।

शिविर में बिजली कंपनी की ओर से उपमहाप्रबंधक संजय यादव एवं सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।