jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा

पार्षद दीपक बाथव ने कहा 7 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

केके यदुवंशी पत्रकार

- Install Android App -

सिवनी मालवा।शहर के वार्ड क्रमांक 14 के गोटियापुरा एवं कोलीपुरा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। पार्षद दीपक बाथव ने मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत की शिकायत बताया कि हमारे वार्ड गोटियापूरा में नए बिजली के पोल लगने के महीनों बाद भी पुराने पोल नहीं हटाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।

नाराज पार्षद और वार्डवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी विजयराय को जनसुनवाई श में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा गोटियापुरा एवं कोलीपुरा में नए पोल तो लगा दिए गए, लेकिन पुराने जर्जर पोल अभी भी सड़क और गलियों में खड़े हैं।

वार्डवासियों के अनुसार इस संबंध में 24 फरवरी 2026 को भी विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। परन्तु तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुराने पोल अनावश्यक रूप से जगह घेर रहे हैं और कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि संबंधित विभाग को पुराने पोल तुरंत हटाने के निर्देश दिए जाएं। 7 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं होती है तो वार्डवासी आंदोलन करेंगे।