jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

होटल में गलत धंधा, पुलिस को आपत्तिजनक हाल में मिले जोड़े, घंटे के हिसाब से बुक थे रूम

होटल को सील करने के साथ ही संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई

फिराेजाबाद। फिराेजाबाद जनपद में टूंडला हाईवे किनारे होटलों में चल रहा अनैतिक धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस ने उसायनी क्षेत्र स्थित होटल पर छापामार कर वहां से तीन युवक-युवतियों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हाेटल मैनेजर मौके से भागने में सफल हो गया। होटल को सील करने के साथ ही संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

पुलिस को लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

हाईवे किनारे होटलों में अनैतिक काम चलने की शिकायतें पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तहसीलदार डा.संतराज सिंह, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव की टीम ने उसायनी वैष्णो धाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर चल रहे होटल जीआरजे पर छापा मारा। पुलिस को यहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

- Install Android App -

होटल संचालक हुआ मौके से फरार

पुलिस को देखकर होटल संचालक, मैनेजर व अन्य लोग मौके से भाग गए। सीओ ने बताया कि होटल में घंटे के हिसाब से युवक-युवतियों को कमरे दिए जाते थे। इसके अलावा अग्निशमन की एनओसी भी नहीं थी। होटल सील करने के साथ ही संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों को उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पहले एसडीएम ने मारा था छापा

उसायनी क्षेत्र में संचालित कई होटलों पर चुनाव से पहले तत्कालीन एसडीएम डा.बुशरा बानो ने भी छापामार कार्रवाई की थी। यहां आधा दर्जन से अधिक प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में मिले थे। होटल को सील किया गया था, लेकिन उसके बाद फिर से क्षेत्र में अनैतिक काम होने लगा।