jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

10 अप्रैल को एक दिवसीय भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किसान सम्मेलन

दिनेश  अखाड़िया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार झाबुआ।✍️✍️*
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  दर्शनसिंह चौधरी और संभाग के प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र राजपूत जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कलम सिंह भाबोर के निर्देश अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय किसान सम्मेलन पेटलावद विधानसभा के खवासा में 10 अप्रैल समय 11:30 बजे रविवार को स्थान कृषि उपज मंडी खवासा में रखा गया। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधियोजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ,किसान क्रेडिट कार्ड ,मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना,मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से मुख्य वक्ताओं द्वारा बताया जाएगा और वरिष्ठ किसानों एवं उन्नत किसान को सम्मानित किया जाएगा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सभी किसान कार्यक्रम में पहुंचकर सभी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ जरूर ले और यहां आपका अपना कार्यक्रम सफल बनाइए ।
उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया ने दी गई ।