jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को 3 विषयों में बोनस अंक दिए जाएंगे

 मकड़ाई समाचार भोपाल|माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को तीन विषयों में बोनस अंक दिए जाएंगे। 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में पांच अंक, हिंदी में एक अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में दो अंक बोनस मिलेंगे।ये अंक पाठ्यक्रम और ब्लू प्रिंट से बाहर से पूछे गए प्रश्नों पर दिए जाएंगे। इसका निर्णय माशिम में सोमवार को हुई अकादमिक विशेषज्ञों की बैठक में लिया है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई है। इसमें 12वीं भौतिकी, हिंदी और 10वीं हिंदी में कुछ सवाल गलत पूछे गए तो कुछ पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए।12वीं में भौतिकी विषय में एक बहुविकल्पीय सवाल में चार विकल्प में से एक सही होना था तो दो सही दे दिए गए थे। वहीं दो अंक का सत्य व असत्य वाला सवाल पाठ्यक्रम से बाहर का था और दो अंक का एक सवाल ब्लूप्रिंट से बाहर का था। इसी तरह हिंदी विषय में एक अंक का सवाल ब्लू प्रिंट में उल्लेखित नहीं था।0वीं हिंदी में दो अंक के सवाल में कवि के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। मंडल ने निर्णय लिया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी कवि का नाम लिखेगा तो उसे दो अंक बोनस के दिए जाएंगे।