jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

युवक ने प्यार में रोड़ा बने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी

मकड़ाई समाचार खंडवा । वह अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था लेकिन उसका पति उनके इस प्यार में रोड़ा बन गया था। इसके चलते प्रेमी ने अपने रास्ते से प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट में यह बात सिद्ध होने पर आरोपित प्रेमी युवक दर्शन सिंह को आजीवन कारावास की सजा दी गई। यह फैसला शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य ने दिया। न्यायालय ने उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

- Install Android App -

शासन की ओर से मामले की पैरवी करने वाले उप संचालक अभियोजन एमएल सोलंकी ने बताया कि राई खुटवाल गांव निवासी दर्शन पुत्र उदय सिंह और कल्पना पत्नी ठाकुर के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। ठाकुर और दर्शन की खेत पड़ोसी है। दरअसल, ठाकुर ग्राम लुन्हार का निवासी था। राई खुटवाल में उसकी ससुराल थी। ससुर मंगतु की मौत हो जाने के बाद से वह ससुराल में ही रह रहा था। उसे शंका थी कि उसकी पत्नी कल्पना और दर्शन सिंह के बीच प्रेम प्रसंग है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस बात को लेकर उसने अपनी पत्नी कल्पना के साथ मारपीट भी की थी। अपने साथ हुए इस दुर्व्यहार की बात कल्पना ने प्रेमी दर्शन को बताई थी। इसके बाद से दोनों ने ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसके बाद दर्शन ने भीकनगांव से 14 हजार रुपये देशी पिस्टल खरीदी।वह दोनों दर्शन की हत्या करने के लिए मौके की तलाश में थे। 9 अक्टूबर 2020 को दर्शन को ठाकुर की हत्या का मौका मिल गया। उसे कल्पना ने बताया कि उसका पति ठाकुर अपने दामाद के साथ रिश्तेदार के यहां सुरगांव बंजारी गया है। दोपहर में वह वापस आया। इसके बाद दर्शन सिंह बिना नंबर की बाइक लेकर अमलपुरा आ गया। यहां रास्ते में सड़क किनारे बैठकर उसने ठाकुर के आने का इंतजार किया। दोपहर करीब 12 बजे ठाकुर अपने दामाद के साथ बाइक से वापस आता हुआ दिखा। बाइक दामाद संजय चला रहा था। इसके बाद उसने उनकी बाइक के आगे जाते है पीछा किया और धरमपुरी फाटे के पास ठाकुर की कमर के पास गोली मार दी। इसके बाद वह घर आ गया था।