ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से भागी 45 साल की महिला, रिक्शा चलाता है शख्स

मकड़ाई समाचार इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आ रही है ।जिसमे एक 45 साल की सम्भ्रांत परिवार की महिला अपने 32 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। महिला भागी तो भागी बड़ी बात यह है कि वह घर से 47 लाख रुपये और बेशकीमती जेवर भी लेकर भाग गई है। महिला का प्रेमी रिक्शा चालक भी फरार है। दोनो के नम्बर भी बन्द है। महिला के घर से गायब होने के 8 दिन बाद उसके पति ने खजराना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है ।यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। खजराना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

घटना खजराना क्षेत्र के हाजी कालोनी से संभ्रांत परिवार की 45 वर्षीय महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। वह अपने से 13 साल छोटे प्रेमी रिक्शा चालक के साथ घर से भाग गई है और तो और वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनो की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जावरा, रतलाम और उज्जैन में कई जगह दबिश भी दे रही है।

खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा के अनुसार महिला करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनो सम्भ्रांत वर्ग के है और करोड़ों की संपत्ति हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी बगैर बताए घर से गायब हो गई। बाद में पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ गायब है। दोनो के मोबाइल बंद आ रहे हैं। टीआइ के मुताबिक आखरी लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक जमीम का सौदा हुआ था उसके पैसे घर मे रखे हुए थे जिन्हें लेकर महिला प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।