मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मैहर। जिले मे एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।पुलिस ने 13 जिंदा देशी बम पकडे है।आनन-फानन में बमों को डिफ्यूज कर दो महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
क्या हुआ था
मामला रामनगर ब्लॉक के कुबरी गांव में नौघटा सोन नदी के किनारे की है। रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि रीवा से बम स्क्वॉड बुलाया। दरअसल, चरवाहे गोवंश चरा रहे थे। इस दौरान बम विस्फोट हो गया, जिसमें दो गोवंश घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिट्टी के नीचे छिपाए गए 13 जिंदा देशी बमों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें डिफ्यूज कर दिया गया।
महिलाओ से पूछताछ जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अन्य गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

