jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

CM mohan yadav के राज में मध्यप्रदेश फिर हुआ शर्मसार: मेला देखकर लौट रही युवती के साथ बदमाशों ने किया गैंगरेप ,पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

मप्र मे अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है।विशेषकर महिला अपराध मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना जिसमे एक युवती मेला देख घर वापिस लौट रही थी इसी बीच कूछ युवक उसको जबरन उठाकर जंगल ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मकड़ाई एक्सप्रेस मप्र। प्रदेश पिछले कुछ माह मे महिलाओ के प्रति अपराध बड़े है प्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरा मामला जियावन थाना इलाके का है, जहां 19 वर्षीय युवती अपने परिचित के साथ अकौरी देवा मंदिर में मेला घूमने गई थी। जब वह मेला देखकर अपने घर रिटर्न हो रहे थे तभी भैसलूटी के जंगल में 6 युवकों ने रास्ता रोका फिर युवती के दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। युवती ने चिल्लाना शुरु किया।

युवती को जबरन जंगल मे ले गए

- Install Android App -

इसके बाद युवती को घसीटते हुए दो लोग जबरन जंगल की तरफ लेकर भाग गये। वहां उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की, पुलिस ने मामला दर्ज कर घिनौनी करतूत करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

परिजनो ने दर्ज कराई शिकायत

इधर रात में युवती जब घर नहीं आई तो परिजन परेशान रहे। सुबह 6 बजे के करीब रोती-बिलखती युवती किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन हैरान हो गये। पीड़ित युवती ने पूरे वाकये से घर वालों को अवगत कराया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत की गई जिसमें बताया कि जब वह मेले से घर वापस आ रही थी इस दौरान उसे 6 युवक मिले जिनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

इसके पश्चात चार लोग वहां से चले गये जबकि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गयी। जियावन पुलिस ने मामले में शामिल छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें सुग्रीव रावत, वकर रावत, राजेश उर्फ बाबा रावत, दिनेश रावत, संजय रावत, सुनील रावत सभी निवासी अकोरी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।