jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

15 दिन की दोस्ती प्यार में बदली, 16वें दिन शादी रचाई…. इसके बाद जो हुआ वो पढ़कर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी

प्यार और शादी के महज़ कुछ दिनों में ही दोनों के बीच रोज-रोज के झगड़े होने लगे

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर से प्यार, शादी और चंद दिनों में ब्रेकअप के बाद दहेज प्रताड़ना का अनोखा मामला सामने आया है। 15 दिन की दोस्ती प्यार में बदल गई… 16वें दिन दोनों ने शादी भी कर की। शादी करके नई बहू ग्वालियर आई और महज़ 20 दिन पति के पास रहकर पंजाब लौट गई। दोस्ती, प्यार और शादी के महज़ कुछ दिनों में ही दोनों के बीच रोज-रोज के झगड़े होने लगे। इसके बाद बहु मायके चली गई। एक साल से मायके में है। मायके उसने पति और सास पर दहेज एक्ट का केस दर्ज करा दिया। इधर पति एक हत्या के मामले में जेल चला गया। शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस ने ग्वालियर में दबिश दी और बहू की शिकायत पर सास को गिरफ्तार कर साथ लेकर पंजाब चली गई।

दरअसल ग्वालियर के पड़ाव थानां क्षेत्र के कांती नगर में रहने वाले गौरव सिंह नशा मुक्ति केंद्र संचालित करता है। सालभर पहले दिल्ली में ग्वालियर के गौरव और पंजाब की पूनम की मुलाकात हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। 15 दिन की दोस्ती प्यार में बदल गई। 15 दिन के प्यार में ही पूनम ग्वालियर आ गई और गौरव के साथ परिवार की रजामंदी से 16वें दिन शादी रचा ली।

- Install Android App -

सवा महीने में ही दोनों का प्यार तकरार में बदल गया। पूनम पंजाब चली गई और कई बार मनाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो पति और सास ने भी हार मान ली। कुछ दिन पहले ही पूनम ने पंजाब में पति और सास पर दहेज एक्ट का केस करा दिया। शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात पंजाब पुलिस ग्वालियर पहुंची और पड़ाव थाने की मदद से कांती नगर में दबिश दी। पुलिस यहां से गौरव की मां सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पंजाब चली गई। पुलिस ने बताया कि पूनम ने पंजाब में दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। गौरव के साथ ही उसकी मां सुनीता देवी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने गौरव की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह जेल में है।

युवक को पंजाब लेकर जाएगी पुलिस

थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि दो महीने पहले थाटीपुर निवासी युवक की मौत हुई थी। गौरव पर मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने गौरव पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अब पुलिस उसको पंजाब ले जाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगेगी।