jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

पुलिस की शर्मनाक हरकत : आशिक मिजाज एएसआई ने रिश्वत में की सेक्स की डिमांड, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

थाने में शिकायत लेकर पहुंची एक फरियादी महिला से आशिक मिजाज एएसआई ने बतौर रिश्वत सेक्स डिमांड कर दी

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश में एक एएसआई की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है, जहां थाने में शिकायत लेकर पहुंची एक फरियादी महिला से आशिक मिजाज एएसआई ने बतौर रिश्वत सेक्स डिमांड कर दी। फिर क्या था महिला ने भी आशिक मिजाज एएसआई को ऐसा जवाब दिया कि उसके भी होश उड़ गए। महिला ने कहा कि पुलिस मेरी शिकायत पर कार्रवाई करें या न करें मैं ऐसी बेहूदा और शर्मनाक डिमांड कभी पूरी नहीं कर सकती। मामला विभाग के आला अफसरों तक पहुंचने के बाद आशिक मिजाज एएसआई को थाने से बाहर का रास्ता (निलंबित) दिखा दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंची महिला से ASI कामता सिंह ने बतौर रिश्वत सेक्स की डिमांड कर दी। हालांकि पीड़िता झांसे में नहीं आई और उसने साफ कह दिया पुलिस हमारे मामले में एक्शन ले या ना लें। वह शर्मनाक और आपत्तिजनक डिमांड नहीं पूरी कर सकती है।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 18 मिनट के ऑडियो को फरियादी महिला ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर पुलिस लाइन भेज दिया है। जानकारी अनिल सोनकर, एडिशनल एसपी रीवा ने दी।