jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 झारखंड । राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और रूरल एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने कोतवाली और लालपुर इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा होटल और बार में एक साथ छापेमारी की।

कचहरी चौक के होटल में क्या मिला

कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 युवकों और 6 युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस को शक है कि यहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। सभी 14 लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस परिस्थिति में होटल में आए थे और क्या कोई अवैध गतिविधि हो रही थी।

- Install Android App -

कमरा बुक कर चल रहा था खेल

पुलिस के अनुसार होटल में कमरे बुक कर नियमों के उल्लंघन की सूचना मिली थी। टीम ने रिसेप्शन, कमरों और होटल के रजिस्टर की जांच की। मौके से मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवतियों को होटल तक कौन लाता था और पैसों का लेन-देन कैसे होता था।

होटल प्रबंधन भी रडार पर

एएसपी कोतवाली के अनुसार होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच हो रही है। कार्रवाई के दौरान कई होटलों में लाइसेंस, समय से ज्यादा देर तक बार खुला रखना, हुक्का परोसना और नाबालिगों को शराब देने जैसी अनियमितताएं भी मिलीं। पुलिस ने कहा है कि नियम तोड़ने वाले होटल-बार के लाइसेंस पर भी कार्रवाई होगी।