भोपाल। शहर के अशोका गार्डन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेमरा में किराए के मकान में रहने वाले 41 वर्षीय राजेश लोधी कारखाने में मजदूरी करते थे।
बीती 28 सितंबर को वह मकान की छत पर पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए थे। घटना के बाद से उनका पीपुल्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान बीते दिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

