मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सीकर। जिले के रींगस थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने अपने परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिलने के बहाने बुलाने का आरोप
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप है। युवती ने बताया कि नशीला पदार्थ खाने के बाद वह बेहोशी की हालत में चली गई, उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
पहले से जान-पहचान
बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया और फोन पर बातचीत होती थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी जान-पहचान के चलते आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
पुलिस की कार्रवाई
रींगस पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

