jhankar
ब्रेकिंग
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली राशन पाने वालों की सूची से अपात्रों के नाम सख्ती से हटाएं - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन सरकारी योजना से बदली तस्वीर: सरफराज ने शुरू की फिंगर निर्माण इकाई, 4 लोगों को मिला रोजगार

एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। एशियन गेम्स के आखिरी दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की झोली में पुरुष क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, महिला गोल्फ और तीरंदाजी में 5 गोल्ड आए। इसके साथ ही भारत ने कुल 85 मेडल के साथ गेम्स का समापन किया। यह भारत का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में रहा था, जब 28 गोल्ड सहित 106 मेडल जीते थे। इस बार कुल मेडल 85 रहे, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज हैं।

कुश्ती में अमन ने बदला मेडल का रंग

57 किलो वर्ग में अमन सहरावत ने गोल्ड जीता। पिछले गेम्स में उन्हें ब्रॉन्ज मिला था। इस बार उन्होंने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान को 11-7 से हराया।

तीरंदाजी में कुमकुम ने रचा इतिहास

17 साल की कुमकुम मोहोद ने व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतकर इतिहास बना दिया। फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी को हराया। व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। इससे उन्हें 2028 ओलंपिक का कोटा भी मिल गया।

23 साल बाद भारत को गोल्फ में गोल्ड

- Install Android App -

कर्नाटक की प्रणवी उर्स ने 23 साल की उम्र में महिला गोल्फ में गोल्ड जीता। वह गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले 2002 में शिव कपूर ने गोल्ड जीता था। उन्होंने 6 साल की उम्र में पिता शशि और भाई समर्थ के साथ मैसूर में गोल्फ खेलना शुरू किया था।

हॉकी में भारत ने मलेशिया पर 5-1 से जीत दर्जकर, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता। भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। इस जीत से 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया। 44 साल बाद महिला और पुरुष दोनों टीमों ने एक साथ गोल्ड जीता है।

क्रिकेट में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

T20 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन का लक्ष्य दिया था, पाकिस्तान टीम 192 रन ही बना सकी।

मध्य प्रदेश मेडल 9 से 11 हुए, गोल्ड भी 3 से 5

इस बार मप्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले बार से बेहतर रहा। 2023 में प्रदेश को 9 मेडल मिले थे, इस बार यह संख्या 11 हो गई। पिछले बार 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिले थे, इस बार 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिले हैं।