jhankar
ब्रेकिंग
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली राशन पाने वालों की सूची से अपात्रों के नाम सख्ती से हटाएं - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन सरकारी योजना से बदली तस्वीर: सरफराज ने शुरू की फिंगर निर्माण इकाई, 4 लोगों को मिला रोजगार

43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नोएडा । शहर के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा सोसाइटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक 29 वर्षीय युवक की 43वीं मंजिल से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुग्राम के IMT मानेसर निवासी संभव जैन के रूप में हुई है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

क्या हुआ था…

पुलिस के अनुसार संभव जैन ने 2 अक्टूबर को सुपरनोवा बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 4228 एक दिन के लिए एयरबीएनबी के जरिए बुक किया था। उसने दोपहर करीब 2.30 बजे चेक-इन किया था और 3 अक्टूबर को उसे चेक-आउट करना था। शनिवार सुबह करीब 11.27 बजे वह बालकनी की रेलिंग के बाहर की तरफ लटक गया।

इसी दौरान पास के फ्लैट में एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे चार टेक्नीशियन की नजर उस पर पड़ी। वीडियो में युवक रेलिंग पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है और चारों युवक उसे पकड़कर अंदर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी टेक्नीशियन अल्ताफ के अनुसार युवक बेहद तनाव में था और उसने कहा था – “मुझे छोड़ दो, नहीं तो तुम्हें भी साथ लेकर कूद जाऊंगा”। ज्यादा वजन होने के कारण वह हाथ से छूट गया और नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

- Install Android App -

आत्महत्या की वजह

शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और कर्ज की परेशानी की बात सामने आई है। पुलिस को युवक के मोबाइल से उसके पिता के साथ हुई व्हाट्सएप चैट और एक वीडियो मिला है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने पिता को मैसेज कर कहा था कि वह जीना नहीं चाहता और इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।