jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

Ratlam News : चुनाव मे जीतने की मंशा से चप्पल मार दुआ ली थी जो कोई काम नही आई सकलेचा भारी मतो के अंतर से चुनाव हार गए

चुनाव जीतने के लिए फकीर से चप्पलो मारने वाला विडियो सकलेचा समर्थको ने ही वायरल किया था ताकि आमजन उनके पक्ष में खूब मतदान करे और उन्हे विजयश्री मिले हुआ इसका उल्टा पढ़िए पूरी खबर…

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम।मप्र विधानसभा चुनावी परिणाम ने लोगो को चौका दिया। बड़े दिग्गज चुनाव हार गए तो कई सूखे पेड़ो में बहार आ गई। चुनाव परिणाम अपने पक्ष आए इसके लिए नेताओ ने कई तरह के जतन टोने टोटके किए। ज्ञात हो कि मतदान से पूर्व रतलाम विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का एक विडियो वायरल हो रहा था । जिसमें सकलेचा जावरा रोड क्षेत्र में एक मुस्लिम फकीर से चप्पलो की मार खा रहे थे चुनाव मे जीतने की मंशा से चप्पल मार दुआ ली थी जो कोई काम नही आई सकलेचा भारी मतो के अंतर से चुनाव हार गए। भाजपा के चैतन्य काश्यप ने उन्हें 60708 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

क्या मामला था चप्पल मार का
जावरा रोड पर घूमने वाले फकीर के बारे लोगो का कहना था कि अपनी मुराद पूरी करवानी होतो बाबा चप्पल मार दे तो मुराद पूरी हो जायेगी। इसी बात को लेकर सकलेचा चुनाव जीतने की मंशा से बाबा को नई चप्पल भेंट करने पहुंचे जहां बाबा ने जमकर चप्पलो से धुनाई लगाई। सकलेचा के मुंह हाथ पीठ पर कई बार चप्पल मारी। इस दौरान समर्थको ने चप्पल मार वाला विडियों बना कर व्हाटसप पर वायरल कर दिया। सकलेचा को उम्मीद थी कि इससे लोग विडियो देखेंगे और उनके पक्ष में मतदान होगा मगर इसके उल्टा हुआ हैं अपने विरोधी से 60708 वोटो से हार गए। लोग इस विडियो में सकलेचा पर भारी भारी कमेंट कर रहे है।