jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 8 जिलों में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जबकि 13 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष और 47 नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

शहरों में नई कार्यकारिणी गठित हुई
संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि बुरहानपुर शहर, भोपाल ग्रामीण, सिंगरौली ग्रामीण, सिंगरौली शहर, उमरिया, रीवा ग्रामीण, रीवा शहर और दमोह जिलों में नई कार्यकारिणी गठित की गई है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके।

‘जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे’
डॉ. कामले ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

47 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां तय
8 जिलों में नई जिला कार्यकारिणी
13 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्ष नियुक्त
47 नगर अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर