jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा

हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा सोनम बाजपेयी, उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, उप महाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी  कमल कांत सिंह, पुलिस विभाग से एसडीओपी शालिनी परस्ते, सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के सुचारु संचालन, साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्यों तथा कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में तवा बांध का जलभराव स्तर 1162 एमसीएम अर्थात 87.65 प्रतिशत है। इस वर्ष हरदा जिले में नहरों के माध्यम से 1,04,843 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक के दौरान कृषकों द्वारा 22 अक्टूबर 2026 से हरदा जिले के बिंदु क्रमांक 3008 पर सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। कृषकों ने यह भी सुझाव दिया कि नहरों में पानी छोड़े जाने से पूर्व नहरों की समुचित साफ-सफाई, गाद निकासी एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाएं,

ताकि जल प्रवाह सुचारु बना रहे तथा कृषकों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, कृषकों द्वारा तवा परियोजना की एलबीसी एवं एचबीसी की मुख्य नहरों के प्रमुख बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की मांग रखी गई, जिससे नहर संचालन एवं जल वितरण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

- Install Android App -

बैठक में कृषकों की सिंचाई संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए जाने का सुझाव भी दिया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से कृषक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित सूचना दे सकेंगे तथा उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यपालन यंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि सिंचाई सीजन के दौरान प्रतिवर्ष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाता रहा है तथा इस वर्ष भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जिससे कृषकों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्राप्त कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जा सके।

नहरों की साफ-सफाई एवं मरम्मत के संबंध में कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि नहरों की सफाई का कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं तथा नहर संचालन प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे। साथ ही, एलबीसी एवं एचबीसी की मुख्य नहरों के प्रमुख बिंदुओं पर सीसी टीवी कैमरे स्थापित किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी।

बैठक में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नहरों के व्यवस्थित संचालन, जल के समुचित वितरण तथा निर्धारित सिंचाई लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया,

ताकि कृषकों को रबी फसलों की सिंचाई हेतु समय पर जल उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उर्वरक की समय पर उपलब्धता एवं पर्याप्त उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।