jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप: हिमाचल और दिल्ली ने जीते मैच

काकीनाडा। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को डिवीजन ‘सी’ के मैचों में गोवा, मिजोरम और राजस्थान ने तथा डिवीजन ‘बी’ में मणिपुर, केरल और दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि हिमाचल और तमिलनाडु के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। आज यहां डिवीजन ‘सी’ के पहले मैच में गोवा ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव को 4-0 से हराया। गोवा के लिए प्रियंका बाल्मीक ने (10वें, 25वें) मिनट, प्राची परशुराम यादव ने (चौथे) मिनट और राशि सूर्यवंशी ने (59वें) मिनट में गोल किए। अगले डिवीजन ‘सी’ मुकाबले में मिजोरम ने गुजरात को 9-0 से हराया। गुजरात के लिए अंजना जाक्सा ने (आठवें, 26वें, 28वें, 32वें) मिनट में चार गोल किए, जेड लालडिंटलुआंगी ने (पांचवें, 10वें, 52वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई और जोथनमावी ने (16वें) मिनट और सी मालसावमजेली ने (56वें) मिनट में एक-एक गोल किये।

- Install Android App -

डिवीजन ‘सी’ के तीसरे मैच में राजस्थान ने तेलंगाना को 6-1 से हराया। राजस्थान के लिए महावर गायत्री ने (नौंवे, 24वें, 25वें, 60वें) मिनट में चार गोल किए, जबकि कप्तान साक्षी शर्मा ने (40वें, 56वें) मिनट में दो गोल दागे। तेलंगाना की ओर से एकमात्र गोल चिथुरु संदीप राज भविष्य ने (12वें) मिनट में किया। डिवीजन ‘बी के पहले मैच में मणिपुर ने उत्तराखंड को 2-0 से हराया। मणिपुर के लिए प्रिया देवी मुतुम ने (38वें) मिनट और एलीना देवी कीसम ने (55वें) मिनट में किए।

अगले मैच में केरल ने ले पुडुचेरी को 4-2 से हराया। केरल की कप्तान देवीप्रिया के एस ने (21वें, 44वें, 59वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई और लक्ष्मी डी ने (चौथे) मिनट में एक गोल किया। इस बीच, ले पुडुचेरी के लिए धिव्याश्री ने (28वें) और हेमलता ने (33वें) मिनट में गोल किया। एक अन्य मैच हिमाचल और तमिलनाडु के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा। हॉकी हिमाचल के लिए, खुशी वर्मा ने (15वें) और भूमि (19वें) ने गोल किए, जबकि तमिलनाडु के लिए प्रियदर्शिनी के लिए ने (22वें) और सुबलक्ष्मी एल ने (34वें) मिनट में गोल किए। दिन के अंतिम मैच में दिल्ली ने अरुणाचल को 4-2 से हराया। दिल्ली के लिए निशा ने (दूसरे) मिनट, दीपिका ने (18वें) मिनट, अंशिका ने (41वें) मिनट और कप्तान शुभम ने (37वें) मिनट में गोल किए, जबकि अरुणाचल के लिए लोकम लोनी ने (48वें) और बिरंग हस्सा ने (60वें) मिनट में गोल किए।