jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

नगर पालिका मनावर के कर्मचारी की गोली मारकर, हत्या के आऱोपी नरेन्द्र ढोली को चंद घण्टों मे मनावर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

मनावर (पवन प्रजापत) : नगर पालिका मनावर में पदस्थ जल प्रबंधन एंव प्रदाय कर्मी महेन्द्र उर्फ छोटू पिता रमेश त्रिवेदी जाति ब्राह्मण उम्र 50 साल निवासी मनावर की आऱोपी नरेन्द्र ढोली ने अपने लडके को नगर पालिका मनावर से नौकरी से हटाने की बात को लेकर नगर पालिका कार्यालय मे घुसकर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

- Install Android App -

जिस पर थाना मनावर पर अप क्र 179/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा आऱोपी नरेन्द्र ढोली निवासी मनावर की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया, जिसके तारतम्य मे श्रीमान इन्द्रजीत बाकलवार अतिरिक्त पुलिस महोदय जिला धार के निर्देशन एंव श्रीमान धीरज बब्बर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर व थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंगार के द्वारा स्वंय के मार्गदर्शन में थाना मनावर पुलिस की पृथक पृथक टीमे बनाकर आऱोपी की तलाश हेतू लगाई क्षैत्र मे घेराबंदी कर आऱोपी नरेन्द्र पिता घमण्डी ढोली को गिरफ्तार कर आऱोपी से घटना मे प्रयुक्त पिस्टल जप्त की गई ।

सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में SDOP श्री धीरज बब्बर अनुभाग मनावर, निरीक्षक श्री कमलेश सिंगार थाना प्रभारी मनावर, उनि राहुल चौहान, उनि प्रकाश सरोदे, उनि भुपेन्द्रसिंह खरतिया, उनि कैलाशचन्द्र मण्डलोई, सउनि गोरेलाल शुक्ला सउनि सउनिरवि रघुवंशी, प्र आऱ 847 बाबुसिंह कामलिया, आऱ 638 ललित कुमरावत, आर 945 राघवेन्द्र परमार, आऱ 654 राहुल बांगर, आऱ 378 लखन निंगवाल, आऱ 382 सौरभ, आऱ 1080 सुनिल, आऱ 128 प्रदीप का सराहनीय योगदान रहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा थाना मनावर टीम के हौसला अफजाई हेतू पृथक से नगद ईनाम देने की घोषणा की गई।