jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Big News Mp : स्कूल संचालक को गोली मारी, पेट्रोल पंप पर कार से आए दो बदमाशो ने चलाई दनादन गोली, हुई मौत

Narmadapuram News: मंगलवार शाम 7 बजे के लगभग बनखेड़ी के चांदौन ग्राम में चार पहिया वाहन से सवार होकर आए अज्ञात बदमाशो ने एक स्कूल संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी ।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानदीप विद्यालय के संचालक चंदन पटवा को गोली चलाई गई। यह हमला चंदन पटवा के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर किया गया। चंदन को बेहाशी की हालत में बनखेडी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया था। डा. जेएस परिहार ने बताया कि उनके पेट में दाईं तरफ गोली लगी थी।खून बहने के कारण उन्होंने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी धर्मवीर कुमार ने बताया कि हमलावर नीले रंग की कार में आए थे। कार से केवल एक व्यक्ति बाहर निकला और कई फायर किए, जिसमें एक गोली चंदन पटवा के पेट में लगी। मौके पर तीन चार लोग खड़े थे। गोली चलने पर सभी भागने लगे, लेकिन गोली मारकर जब हमलावर भागने लगे तो लोगों ने कार पर पत्थर फेंके, जिससे कार का एक कांच टूट गया था।

इधर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बनखेड़ी टीआइ पुलिस बल के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंच गए थे।। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या रुपये के लेनदेन की बात हो सकती है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। बनखेड़ी टीआइ सुधाकर बरस्कर ने बताया कि घायल बेहोश था, इसलिए बयान नहीं लिये जा सके थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।