ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

हरदा ब्लास्ट : भूख हड़ताल के पहले दिन प्रशासन की तरफ दागे गए अनसुलझे सवाल , जवाब न मिलने तक आगे बातचीत बन्द!

हरदा । 6 फरवरी को हुए ब्लास्ट में हरदा की कम्पन की सिहरन को पूरे देश ने महसूस किया है। बावजूद इसके अभी तक हुई कार्रवाई को लेकर उठे सवाल और ब्लास्ट से जुड़े सवाल के जवाब न मिलने से सर्वधर्म समाज द्वारा  ब्लास्ट पीड़ितों के साथ स्थानीय घण्टाघर चौक पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज  भूक हड़ताल के पहले दिन घटना को लेकर सर्वसमाज व पीड़ितों की ओर से प्रशासन के सामने सवाल रखे गए । प्रशासन की तरफ से एसडीएम केसी परते मौजूद रहे। उन्होंने सवाल सुने। इधर हड़ताल पर बैठे पीडितजन व सर्वधर्म समाज का कहना है कि जब तक पूछे गए सवालों के जवाब न मिलते आगे बातचीत करने का कोई औचित्य न रहेगा। देखना यह है कि प्रशासन इन सवालों के क्या जवाब देता है।

6 फरवरी के ब्लास्ट  को आज 17 दिन पूरे हो रहे हैं।  इस ब्लास्ट में आधिकारिक सूचना में 13 मृत बताए गए थे। घायलों की संख्या दो सैकड़ा से अधिक रही। वहीं बारूद की फैक्ट्री के आसपास के 50 से अधिक रहवासी घरों को भारी नुकसान हुआ था। अभी भी लोग शरणार्थी बनके सरकारी शिविर में हैं। जिनके खाने पीने और दैनंदिन जीवन के क्रियाकलाप की व्यवस्था हेतु अभी ठोस प्रयास होना बाकी हैं।  घायलों और पीड़ितों को प्राकृतिक आपदा के रूप में राहत राशि खाते में डाली गई थी।  ध्वस्त गृह और जीर्ण शीर्ण  मकानों के रहवासी अभी भी सड़क पर हैं।  इधर प्रशासन  फेक्ट्री के संचालकों  में से एक राजू अग्रवाल की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में जुटा है। उम्मीद है पीडितजन को बड़ी राशि मिल सकती है।
विगत दिवस हंडिया थानांतर्गत कुंजर गांव में बारूद की फैक्ट्री में अवैध जखीरा जब्त किया गया।  तहसीलदार द्वारा 3 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।  जब्त जखीरे को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
मालूम हो इस मामले में 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।  फरार दोषियों की धरपकड़ अभी जारी है।

जनचर्चा में ब्लास्ट वाले दिन फेक्ट्री मालिक के मोबाइल पर किसकी कॉल बार बार आयी।  राजू अग्रवाल ने किस किस से बात की।  फरार होते समय अग्रवाल के व साथियों के पास कितना नगद व गोल्ड था ? इन सवालों को लेकर पहले दिन से लेकर आजतक जनचर्चा जारी है।  जनचर्चा में राजू अग्रवाल को  जिलेटिन की छड़ें व डिटोनेटर  कहा से उपलब्ध होती थीं। क्या  राजू अग्रवाल जिलेटिन का भी अवैध भंडारण करता था। इन सवालों की चर्चा अभी भी जारी है। ये वे सवाल हैं जिनके जवाब अनुत्तरित हैं।

 

हरदा ब्लास्ट पीड़ितो के लिये भूख हड़ताल का पहला दिन –

हरदा के सर्व समाज ने आज 23 फ़रवरी को घंटा घर चौक पर हरदा ब्लास्ट पीड़ितो के लिये धरना दिया I

12 लोग जिनमें 6 पीड़ित शामिल हैं  वे भूख हड़ताल पर बैठे है I

- Install Android App -

1.जयंत सैनी (पीड़ित)
2.देवी सिंह राजपूत  (पीड़ित)
3.अर्चना महेश प्रजापत  (पीड़ित)
4.मीना बाई  (पीड़ित)
5.रवि बेलदार  (पीड़ित)
6.अत्तर वी  (पीड़ित)
7.शेर सिंह मालवीय, बलाई समाज ज़िला अध्यक्ष
8.पंकज अंबेडकर, भीम आर्मी ज़िला अध्यक्ष
9.प्रमिला ठाकुर, कोरकू समाज नेत्री
10.मुजाहिद अली, छात्र नेता
11.राहुल पंवारे, SC/ST युवा संघ संभागीय अध्यक्ष
12. अवनी बंसल, कॉंग्रेस मध्यप्रदेश महिला सेवादल, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस राष्ट्रीय

हरदा SDM केसी परते  ने आकर धरना मौक़ा पर बातचीत की I  प्रदर्शन करने वालों की तरफ़ से ये सवाल रखे :

1. प्रशासन ये बताये की उसकी जाँच के अनुसार राजेश अग्रवाल की फैक्ट्री में कितने लोग काम करते थे और कितने लोगों की जान गई है?
2. क्या जाँच अभी तक की गई है मलबे की और किसके द्वारा?
3. क्या शासन-प्रशासन हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट को एक प्राकृतिक आपदा मान रहा है ?
4. किन अधिकारियों / मंत्रियों पर अभी तक कार्यवाही की गई है?

ये भी कहा गया कि जब तक इन सवालो का जवाब ना मिल जाये आगे बात करने का कोई औचित्य नहीं है I

पहले दिन मिले सामाजिक संगठनों और लोगों की सूची :

अलग अलग समाज का समर्थन
1. सुनील सिंह राजपूत (करणी सेना जिला अध्यक्ष हरदा)
2. अमन दुबे (परशुराम सेना जिला अध्यक्ष हरदा)
3. मोहम्मद इकलाक चौहान (मानपुरा मुस्लिम पंचायत अध्यक्ष)
4. उत्तम तेनगुरिया (अखिल भारतीय ब्रह्मण समाज सम्भागीय अध्यक्ष)
5. मदनलाल जी सोनी(अध्यक्ष स्वर्णकार समाज हरदा)
6. अनिल सेन (सेन समाज हरदा)
7. राजेश सोनी(सर्व स्वर्णकार समाज हरदा)
8. अशोक चौहान (अध्यक्ष बेलदार समाज)
9. आकाश जैन(जैन समाज हरदा)
10. पंडित आशीष रावत (बैरागढ़ ब्राह्मण समाज(
11. सुप्रिया पटेल(गुर्जर समाज)
12. सोनम पाल (गाडरी समाज)
13. कृष्णा विश्नोई (विश्नोई समाज)
14. सोहन उन्हाले (पूर्व पार्षद , शिवसेना)
15. रामचरण लोंगरे (अहिरवार समाज )
16. सुरेंद्र सराफ (मोड़ समाज )
17. दिनेश मोहे (बलाही समाज जिला अध्यक्ष)
18. पंकज अंबेडकर (भीम आर्मी जिला अध्यक्ष हरदा
19. राहुल पवारे( SC ST नाजी सम्भागीय अध्यक्ष)
20.महेंद्र काशिव(भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष)
21. मुजाहिद अली (छात्र नेता ,मुस्लिम समाज )