हंडिया। हरदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉक्टर आर के दोगने ने रोगी कल्याण समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में अरुण तिवारी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। श्री दोगने ने कहा की
अरुण तिवारी मेरी अनुपस्थिति में रोगी कल्याण समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया की समस्त शासकीय बैठकों एवं कार्यक्रमों में मेरा प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। वही कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओं ने उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनने पर बधाई दी।

