jhankar
ब्रेकिंग
कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Harda: अवैध कुलावे से  बर्बाद हो रहा  सरकार का पानी और राजस्व, सिंचाई विभाग की नाक के नीचे चल रहे  अवैध कुलावे,  सब -इंजीनियर ने कहा कल दिखवाते हैं !

हरदा ।  हंडिया  थानांतर्गत ग्रामों में  अभी नहर  पानी चल रहा है ।  आज नहर में तेज पानी होने के चलते  अवैध तरीके से जगह जगह पर बने अवैध कुलावे से पानी बहके खेतों में घुसने के मामले सामने आए हैं।  नहर में तेज बहाव के चलते अवैध कुलावे से मिट्टी दरक कर पानी बहने से  जहां खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है वहीं सरकार को अमूल्य जल व राजस्व की हानि हो रही है।

ग्राम रिजगांव में अवैध कुलावे के चलते एक खेत मे पानी घुसने की जानकारी सामने आई है।

मौक़े पर ही  मौजूद सिंचाई विभाग के ओमप्रकाश गौर ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि वे मेंटेनेंस और वसूली का काम देखते हैं। उन्होंने  बताया कि यहां तो कई जगह अवैध कुलावे चल रहे हैं।  हमने सब- इंजीनियर को इसकी सूचना दे दी है।  गौर ने रिजगांव के एक खेत मे अवैध कुलावे से खड़ी फसल में पानी घुसने का जिक्र किया।

इधर, सब इंजीनियर वाय .एस. सोलंकी ने मकड़ाई एक्सप्रेस को को बताया कि उन्हें अवैध कुलावे से सम्बंधित जानकारी उन्हें आज मिली है। कल दिखवाते हैं।

- Install Android App -

क्या कहना है इनका –

◆ मैं अभी आया  हूँ । अभी पानी चल रहा है। जहां अवैध कुलावे चल रहे हैं कल पूरे एरिया में देखेंगे।  पानी कहां ले जाया जा रहा है। सब इंजीनियर को सूचना दे दी है। गौर ने कहा कि वैसे मेरा काम वसूली करना और मेटेनेंस का है। यहां तो कई जगह अवैध कुलावे चल रहे है।

– ओमप्रकाश गौर (सिंचाई विभाग)

◆ सूचना मिली है , कल दिखवाते हैं ।

– वाय .एस. सोलंकी, सब इंजीनियर, सिंचाई विभाग हरदा