jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

17 साल की लड़की से 38 लोगों ने किया रेप, पुलिस विभाग में हड़कंप

मकड़ाई समाचार केरल। मलप्पुरम से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 4 साल में कुल 38 लोगों ने कथित रूप से रेप किया। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने यह खुलासा खुद किया। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। केरल के मलप्पुरम में नाबालिग से रेप का यह मामला तब सामने आया , जब निर्भया सेंटर में बच्ची की काउंसलिंग की जा रही थी। इस दौरान , पीड़ित बच्ची ने उसके साथ हुई घिनौनी वारदात के बारे में खुलासा किया। पीड़िता के मुताबिक , साल 2016 में जब वह केवल 13 साल की थी , तब पहली बार हैवान ने उसके साथ बलात्कार किया था। फिर उसके एक साल बाद दूसरी बार उसका रेप किया गया। इसके बाद हैवानियत का यह सिलसिला 4 साल तक लगातार चलता रहा और कुल 38 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के इस मामले पर इलाके के सर्किल इस्पेक्टर मोहम्मद हनीफ ने कहा कि चाइल्ड होम से निकलने के बाद बच्ची लापता हो गई थी। फिर पिछले साल दिसंबर में उसे केरल के पलक्कड से बरामद किया गया । मोहम्मद हनीफ ने आगे कहा कि जब निर्भया सेंटर में पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग की गई तो उसने आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि कैसे पिछले 4 साल के दौरान 38 लोगों ने उसके साथ रेप किया और प्रताडित किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केरल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।