jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

2 लाख की घूस लेने वाला SDM पकड़ाया, सोफे में छुपाकर रखी थी रकम

नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटेगांव एसडीएम आरके वंशकार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई नरसिंहपुर के बाहर बने झोतेश्वर रेस्ट हाउस में हुई। दरअसल एसडीएम ने कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेंद्र राय से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क में मिट्टी और मुरम खदान की एनओसी देने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। राय की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया और आज जब फरियादी झोतेश्वर सर्किट हाउस में एसडीएम को घूस की रकम दे रहा था, तभी लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की राशि लेने के लिए गोटेगांव एसडीएम पिछले कई दिनों से झोतेश्वर सर्किट हाउस में रुके हुए थे।

- Install Android App -

सोफे के कवर में छुपाकर रखी घूस की रकम

लोकयुक्त जबलपुर डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि एसडीएम ने रिश्वत के तौर पर ली गयी रकम रेस्ट हाउस के अपने कमरे में रखे सोफे के कवर में छिपाकर रखी थी।