jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ एकत्र होने और धक्का-मुक्की में 2 की मौत

सीहोर। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भारी भीड़ के चलते हुई धक्का-मुक्की में 02 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। दरअसल बुधवार को पं. प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में अनुमान से ज्यादा भीड़ एकत्र हो जाने से यह हादसा हो गया।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भीड़ ज्यादा हो गई और इसी बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसके चलते कुछ लोग गिर गए इनमें से दो की दबने के कारण मौत हो गई। गौरतलब है कि 6 अगस्त मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा निकाली जानी है। इससे एक दिन पहले ही भारी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ बढ़ी और धक्का-मुक्की होने के बाद 8 से 10 श्रद्धालु चक्कर और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें से 02 की मौत हो गई जबकि 02 अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, कितने लोग गिरे और कितने घायल होकर अस्पताल पहुंचे, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुबेरेश्वर धाम के आस-पास भीड़ इतनी ज्यादा है कि घायलों को जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर लाने में ही डेढ़ घंटे का समय लग गया। जिला अस्पताल प्रशासन या चिकित्सक इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते दिखे हैं। इस घटना को लेकर अब प्रशासनिक इंतजाम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।