हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश नेे बताया कि गत दिवस खनिज विभाग के दल ने खनिज हरदा से हंडिया रोड पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन जांच की। जांच के दौरान ग्राम अतरसमा के पास बिना नम्बर का पावरटेक ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा मे खड़ा किया गया।
इसी प्रकार शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी हरदा ने ट्रेक्टर नम्बर एमपी 47 एजी 5436 द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर जप्त कर थाना कोतवाली हरदा मे खड़ा किया गया। दोनों ट्रेक्टरो पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

