jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

22 का बॉयफ्रेंड, 19 की गर्लफ्रेंड, 18 महीने की लव स्टोरी हुआ खौफनाक अंत

नई दिल्ली: जिस प्यार के साथ वह पूरी जिंदगी गुजारना चाहता था उसी को अपने हाथों से मौत के घाट उतार दिया। दोनों को एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत थी। दोनों ने कम उम्र में ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने जाहिर कर दिया, लेकिन सिर्फ डेढ़ साल चली इस छोटी-सी लव स्टोरी का ऐसा खौफनाक अंत होगा किसी ने सोचा नहीं था।

एक दिल दहलाने वाली घटना में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से हत्या करने के बाद अपने गले में फांसी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। यहां के राजपुर क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी के फ्लैट में कल देर रात सामने आई इस घटना की शुरूआती जांच से पुलिस को पता चला है कि पिछले डेढ साल से दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंधों में गत एक-दो माह से किसी अन्य युवक को लेकर दूरी आ गयी थी और संभवत: युवक ने इसी वजह से घटना को अंजाम दिया ।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय युवक कृष्ण मल्होत्रा कल शाम 19 वर्षीया कशिश मान (19) को अपने बहनोई के फ्लैट पर ले गया । उन दोनों के बीच उस अन्य युवक को लेकर तकरार हुई जिसके बाद कृष्ण अपना आपा खो बैठा और उसने कथित तौर पर कशिश का गला रेतकर उसे मार डाला । बाद में उसने अपनी भी कलाई काट ली और उसके बाद तार का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर भौचक्की रह गई। एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। ठीक उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। उसके गले और युवक की कलाई से निकला खून फर्श पर जम चुका था।  घटना का पता तब चला जब कृष्ण के फोन न रिसीव करने पर उसका बहनोई उसे ढूंढते हुए अपने फ्लैट पर पहुंचा ।