MP के 4 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट, 46°C पार जाएगा पारा
ग्वालियर-चंबल संभाग सहित 4 जिलों में आज तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी। 25 मई से नौतपा शुरू होगा, अगले 10 दिन गर्मी पीक पर रहेगी। जबलपुर में 43°C में NCC ट्रेनिंग के दौरान 50 कैडेट्स बीमार, डिनर में पनीर खाने के बाद चक्कर, उल्टी-दस्त की शिकायत। 7 कैडेट्स ICU में भर्ती ।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन और 4 शावकों की मौत, CDV का शक
कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन और उसके चार शावक मृत पाए गए। कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से मौत की आशंका। इस साल MP में बाघों की कुल मौत 30 हुई ।
भोजशाला में पहली बार शुक्रवार को वाग्देवी के जयकारे, नमाज नहीं हुई
HC के फैसले के बाद धार की भोजशाला में आज नमाज नहीं हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी, पहली बार शुक्रवार को वाग्देवी के जयकारों से परिसर गूंजा। SP ने कहा – “जिसकी हिम्मत है, वो कोशिश करके देख ले”, जुमा पर कड़ा पहरा रहा f195
भाई का चालान काटा, नाराज बहन पुलिस वाहन पर बैठी
मंत्री ने ‘गरीबी का स्वाद’ चखा। भाजपा ट्रेनिंग कैंप में डांस के बाद अब स्विमिंग की चर्चा
2026 में MP के 3 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म
दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी और जार्च कुरियन का कार्यकाल अप्रैल-मई 2026 में खत्म होगा। 2 सीटें BJP, 1 कांग्रेस को मिलेगी। क्या दिग्विजय सिंह फिर होंगे रिपीट ?
ट्विशा शर्मा केस: सास को पद से हटाने की मांग, पिता ने CM को लिखा पत्र
ट्विशा के पिता ने CM को पत्र लिखकर रिटायर्ड जज सास गिरीबाला को पद से हटाने की मांग की। पुलिस ने भी गिरिबाला को आखिरी नोटिस भेजा। पूरे MP में -80°C का डीप फ्रीजर नहीं, 5 दिन से ज्यादा शव सुरक्षित नहीं रख सकते
इंदौर हनीट्रैप: पूर्व भाजपा नेत्री और हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
सागर से दिल्ली तक नेटवर्क। बड़े नेता, अफसर और कारोबारियों के जुड़े होने की आशंका
भोपाल: पूर्व DGP से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
प्रदेश के पहले DGP के साथ धोखाधड़ी करने वाला फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक गिरफ्तार ।
पन्ना: व्यापारी से 95 हजार वसूले, TI समेत 4 पर FIR
गांजा तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर व्यापारी को बंधक बनाया था।
भोपाल की 5 साल की आर्या और धैर्य ने किया कमाल
7 किमी वॉक, साइकिलिंग और माइनस टेंप्रेचर में 3600 मीटर हाइट तक ट्रैकिंग की।

