हरदा। ग्राम रुंदलाय में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। “भव्य दिव्य शंकर पट-2026” में राजा पटेल सालाखेड़ी और अशोक पटेल कुंझरगांव की बैलजोड़ी लखन-केसरीनंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। विजेता जोड़ी को 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
दूसरा और तीसरा स्थान भी घोषित
दौड़ प्रेमी विजय जेवलीया ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पूनम मांजू सालाबैड़ी और लीलू पटेल पिपलघटा की बैलजोड़ी माथूर-देवा ने हासिल किया। इस जोड़ी को 31 हजार रुपए का पुरस्कार मिला।
वहीं, तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन बैलजोड़ियों को दिया गया। इनमें प्रहलाद पटेल जेवल्लया छोटी हरदा जोड़ी साधु-चीता, काव्यांश पटेल खमलाय की जोड़ी रावण-महबूब और यश पटेल उमरिया की जोड़ी सोनिया-हनिया शामिल रही।
प्रतियोगिता में बैलगाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए दूर-दराज से खासा उत्साह रहा। आयोजन ने ग्रामीण खेल परंपरा और बैलगाड़ी दौड़ के प्रति लोगों के जुनून को प्रदर्शित किया।

