ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

276 जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ, हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ , मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन ! विवाह कार्यक्रम में भी हुई राजनीति की बात, कांग्रेस विधायक और भाजपा नेताओं में हुई नोक झोंक 

हरदा। जिले के टिमरनी जनपद अंतर्गत सोडलपुर ग्राम में शुक्रवार को कान्हा बाबा मैदान पर मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन जनपद और ग्राम पंचायत के माध्यम से रखा गया था। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में हरदा बैतूल भोपाल सीहोर सहित आसपास जिले से 313 वर वधुओं ने पंजीयन कराया था।

वहीं 287 जोड़ों का विवाह सम्मेलन में होना तय हुआ। जो वर बधू नहीं पहुंचे। उसमें बहुत से अपात्र लोगों के पंजीयन संबंधित ग्राम पंचायत ने नाम भिजवाए थे। उक्त मामला प्रकाश में आने के बाद एक दिन पहले कई अपात्र वर बधू के नाम कांटे गए।

276 वर-वधू ही शादी समारोह में सम्मिलित हुए, जिनका विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह के विशाल आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं अच्छी रही। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा पैसे लेने के चक्कर में गलत जानकारी देकर नाम जुड़वाए गए।उसकी चर्चा बनी रही।   इस दौरान कई जोड़े ऐसे भी दिखे जिनको मेंहदी हल्दी नहीं लगी हुई थी।

ऐसे वर वधु जिन्हें ना हल्दी लगी ना मेहंदी और दूल्हा दुल्हन बनकर पांडाल में बैठे थे। 

नव दंपत्तियो को आशीर्वाद देने विवाह समारोह में विधायक अभिजीत शाह, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेता सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे। जिनका ग्राम पंचायत के उप सरपंच गजेंद्र भाटी के द्वारा सम्मान किया गया।

- Install Android App -

इस दौरान सभी नेताओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें कांग्रेस के विधायक अभिजीत शाह के भाषण पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक संजय शाह ने भी अपने शब्दों में वर्तमान विधायक पर तंज कसा।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि ये योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुरू की थी। जो आज भी चल रही। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के 14 महीने की सरकार में ये योजना बंद हर दी थी।

मुख्य अतिथियों के द्वारा वर बधू को दिए  49 ~ 49 हजार के चेक

 

भोजन व्यवस्था अच्छी रही।

वर वधु के साथ आए मेहमानों के लिए आयोजक समिति के द्वारा उत्तम भोजन की व्यवस्था रखी गई थी। लगभग 12 हजार से अधिक आगंतुक मेहमानों को समिति के द्वारा भोजन करवाया गया।

इनका कहना है।

276 जोड़ो का विवाह संस्कार कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्राम पंचायत सचिव और आयोजन समिति ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।  जिन अपात्र जोड़ो के नाम भिजवाए गए थे। उसकी जांच करवाएंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही करेगे।

चेतना पाटिल सीईओ जनपद पंचायत टिमरनी