Big news harda: आंगनवाड़ी सहायिका की खेत में बने टप्पर में मिली लाश, पति पर हत्या का आरोप ! जाने क्या है पूरा मामला
हरदा : सिराली थाने के ग्राम दीपगाव कला में 40 वर्षीय महिला दुर्गा बाई पति इमरत जाति कोरकू निवासी ईमलीढाना की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। सिराली पुलिस को आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही। पुलिस टीम गांव पहुंची। , मृतक महिला आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।
, दीपगाव के कृषक के खेत मे पानी देने का ठेका महिला के पति ने लिया थम मृतिका और उसका पति खेत में बने टप्पर पर रहते थे। उन्होंने पानी का ठेका लिया था।
शनिवार सुबह सिराली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सिराली टी आई अंकिता विल्सन ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की पति पत्नी का विवाद है। पति ने महिला के साथ मारपीट की है। पति शराबी था । बीती रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई है।आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।पूछताछ जारी है
थाना प्रभारी विल्सन ने बताया कि मृतिका के चेहरे और गले में चोट के निशान है। घटना की पुलिस बारिकी से छानबीन एवं हर पहलु पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पीएम के लिए खिरकिया अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

