jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा: पेयजल योजना में लापरवाही बरतने वाली 3 एजेंसियों पर 1.12 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया

हरदा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि 3 निर्माण एजेंसियों द्वारा बार बार के निर्देशों के बावजूद कार्य में संतोष जनक प्रगति नहीं लाई गई।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण न करने पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तीनों निर्माण एजेंसियों पर कुल 1 लाख 12 हजार 375 रुपए अर्थदंड लगाने की कार्यवाही की गई है। जिन निर्माण एजेंसियों पर अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की गई है उनमे मेसर्स अजय गर्ग पर 36360, रुपए, मेसर्स आर एस चौहान पर 48160 रुपए और मेसर्स पार्थ इंजीनियरिंग पर 27855 रुपए पेनाल्टी लगाई गई है।