jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। 2 पुरुष और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से स्रुक्र, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक मिली है। कांकेर स्क्क कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। सूचना के आधार पर कांकेर डीआरजी, बीएसएफ और गरियाबंद पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मारे गए 3 नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण ढेर और नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश भी ढेर हुआ है। श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर 1 लाख का इनाम था।