jhankar
ब्रेकिंग
स्पा और होटलों से 75 विदेशी युवतियां पकडा़ईं, अभी तक एजेंटों पर नही हुई कार्रवाई बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर हंडिया बस स्टैंड से रोज गुजर रहे मिट्टी से भरे डंपर, न स्रोत का पता, न गंतव्य की जानकारी,,,, मध्य प्रदेश में आज सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर सजी मंडी, निगम टीम के सामने नारेबाजी और विरोध दुकानदार के सामने से 5 लाख का कैश बैग लेकर भागा बदमाश, बाजार में हड़कंप दिल्ली के कैफे में सहकर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार मध्य प्रदेश की प्रमुख अनाज मंडियों के भाव, सोयाबीन में तेजी, गेहूं स्थिर जानिए आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है  गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। 2 पुरुष और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से स्रुक्र, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक मिली है। कांकेर स्क्क कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। सूचना के आधार पर कांकेर डीआरजी, बीएसएफ और गरियाबंद पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मारे गए 3 नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण ढेर और नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश भी ढेर हुआ है। श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर 1 लाख का इनाम था।