jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

35 परिवारों को जन साहस संस्था द्वारा नि:शुल्क राशन वितरण किया गया

दिनेश अखाड़िया मकड़ाई समाचार झाबुआ। कर्नाटक वीजापुर से झाबुआ जिले के प्रवासी मजदूरों को बंधुआ मज़दूरी से प्रशासन और जन साहस संस्था के सहयोग से मुक्त किया गया था। उन 35 परिवारों को जन साहस संस्था नि: शुल्क राशन वितरण किया गया। जो की पेटलावद तहसील के गाँव नारन्दा, झावलिया, चारणपुरा, गोपालपुरा ,मोईवागेलि एवं मेघनगर तहसील के गाँव घोसलिया के निवासी परिवारो को जो की कर्नाटक के जिला बीजापुर एवं महाराष्ट्र के जिला सोलापुर मे बंधुआ मजदूरी से मुक्त मजदूर परिवार को नि: शुल्क राशन वितरण किया गया। राशन समाग्री जिसमे 35 kg गेहूँ का आटा, 14 किलो चावल, अरहर दाल 2 किलो, मसूर दाल 3 किलो, 3 किलो खाना बनाने का ऑयल, 3 किलो शक्कर, एक पैकेट हल्दी, 500 ग्राम पीसी मिर्ची , 1 किलो नमक, 1 लीटर सैनिटाइजर ,7 डिटॉल नहाने के साबुन, सेनेटरी पैड, मास्क, आदि सामाग्री वितरण की गई। जन साहस संस्था द्वारा संचालित अभियान के तहत अलग-अलग गांव में कुल 35 परिवारों को कच्चा राशन वितरण हुआ। Covid -19 लोकडाउन के समय भी जन साहस संस्था द्वारा 1500 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया था। राशन वितरण में जन साहस संस्था से टीम साथी जिला समन्यवयक् निर्मला भूरिया, जन साथी फैसिलिटेटर अजय मारू कम्युनिटी इंगेजमेंट वर्कर नीरू भूरिया, जन साथी गोवर्धन जी चौहान आदि लोगों ने भागीदारी की।