5 लाख की मांग… दहेज लोभी ससुराल वालो की करतूत, पति ने तोड़ दिए पत्नी के छह दांत, थप्पड़ मार फाड़ दिया था कान का पर्दा
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक नवविवाहिता पर ससुराल के लोगो ने ऐसा अत्याचार किया की। उसे गाली गलौच के साथ ताने बाने मारे इतने से भी ससुराल के लोगो का पेठ नही भरा तो उसे जमकर मारा पीटा। ये सच्ची कहानी है गाजियाबाद के एक गांव की व्यापार के लिए पत्नी मायके से पांच लाख रुपये नहीं लाई तो पति ने मारपीट कर उनके छह दांत तोड़ दिए। महिला ने पति व ससुरालियों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि साल 2007 में उनकी शादी हुई थी। दहेज में छोटी कार मिलने का उलाहना देकर ससुराली शुरुआत से ही उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि साल 2007 में उनकी शादी हुई थी। दहेज में छोटी कार मिलने का उलाहना देकर ससुराली शुरुआत से ही उन्हें प्रताड़ित करने लगे। बेटे के जन्म पर मायके से आए उपहारों को लेकर भी ताने दिए। पति, सास, ससुर व दो ननद आए दिन मारपीट करते। पांच साल पहले उनकी आंख चोटिल कर दी थी, जबकि 2019 में पति ने थप्पड़ मारकर बायें कान का पर्दा फाड़ दिया था।
इसी साल पति ने व्यापार के नाम पर फिर से पांच लाख रुपये मांगे और नहीं मिलने पर 11 अक्टूबर को पति ने इसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी और मुंह पर कई घूंसे मारे, जिससे उनके छह दांत टूट गए। पड़ोसियों के बचाने पर उन्होंने स्वजन को बुलाया और मायके जाने के बाद पुलिस को शिकायत दी।

