jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का 50 वा. सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न 

5 नवयुगलों ने थामा एक दूजे का हाथ

मदन गौर सवांददाता

हरदा/ बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज जिला हरदा के तत्वावधान में गौर छात्रावास हरदा 10 फरवरी मंगलवार को 50 वा, सामुहिक सम्मेलन मै 5 नवदम्पतियों ने मंगल परीणय में सात फेरों के साथ सात बचन देकर जीवन भर एक दूजे के साथ रहने की कसमे खाई नव युगलों ने सारी उम्र एक साथ रहने का संकल्प लिया ।

विवाह कार्यक्रम पंडित शिवदास माकवे दारा सात बचन सात फेरे के साथ मंत्र उच्चारण के साथ हिन्दू रिती रिवाज के साथ शादी संपन्न कराई । विवाह मंडप में कुर्मी समाज के पुरोहितों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया,कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दानदाताओ ने भी खुलकर समाज को दी दान राशि, 

कन्यादान में 81000 हजार रुपए की राशि कन्या दान में आई जिसमें प्रत्येक कन्याओं को 14000 हजार की राशि सप्रेम भेंट की गई

- Install Android App -

वहीं विवाह मंडप के समक्ष गौर समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिज्ञक नर्मदा प्रसाद गौर द्वारा प्रत्येक वर-वधू को आम के पौधे और तुलसी के पौधे सप्रेम में भेंट किया गया उसी कार्यक्रम फुलड़ी ग्राम के सरपंच श्रीमती सुषमा राजकुमार पटेल द्वारा प्रत्येक कन्याओं को 500 रूपए की राशि सप्रेम भेंट की गई,

डायमंड परिवार के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वर वधू को राधाकृष्ण की फोटो अर्पित की गई,गौर समाज जिला हरदा की ओर से सभी नव युगलों को हार्दिक हार्दिक शुभकामना

सामाज के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवा कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह पूरे समय तक कार्य करने की लगन एवं जागरूक कार्यकर्ताओं का समर्पण ने इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया है

इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सामाजिक वंधुओ का गौर समाज जिला हरदा की ओर से आत्मीय स्वागत कार्यक्रम का भोजन समाज द्वारा ,समाज की संपूर्ण ग्राम इकाई विवाह समिती की ओर से इस आयोजन मै पधारे समस्त गौर समाज की तमाम बड़ी हस्तीयां ने पधार कर इस गौर समाज के सामुहिक महांकुम्भ मै वर बधुओ को आशीर्वाद शुभकामनाऐ दी

आपका जीवन हमेशा दीपक की तरह जगमगाता रहे वहीं विवाह स्थल पंडाल में गौर समाज के प्रदेश प्रचारक सुरेश गौर ने बताया कि दहेज प्रथा के खिलाफ दहेज लोभी ओं को दहेज न लेने की हिदायत दी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पेड़ लगाओ

इसी के साथ भी संदेश दिया अंत में विदाई गीत शानदार प्रस्तुति दी जिससे विवाह स्थल पांडाल पर महिला एवं पुरुषों की आंखों में आंसू भर आए कार्यक्रम का मंच संचालन नितिन गौर द्वारा किया गया आभार राजनारायण गौर द्वारा किया गया