jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

ग्रामीण की मौत का मुआवजा का दावा 6 पत्नियां ने किया

छत्तीसगढ़। प्रदेश के जशपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विगत दिनो एक ग्रामीण युवक की हाथी के हमले में मौत हो गई थी। प्रशासन द्वारा मृतक की पत्नी को मुआवजा देना है मगर 6 महिलाओं ने खुद को मृतक की पत्नी बताया। इस बात से अधिकारी भी चौंक गये।

क्या है पूरा मामला

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार जशपुर के पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत चिमटापाली गांव का है। विगत दिनों हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम मुआवजा के लिए गांव पहुंची।इस दौरान वहां पर 6 महिलाओं ने मृतक की पत्नी बताया और उन्होंने पंच और सरपंच के प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज भी दिखाए।

क्या है महिलाओ के दावे

वन विभाग की टीम 6 महिलाओ के दावे और दलील सुन चकरा गई। इनमें से 2 महिलाओं ने कहा कि मृतक ने उन्हें समाजिक रीति रिवाज से मंगलसूत्र पहनाया था।जिसकी तस्वीरें भी अधिकारियों को दिखाई शेष अन्य महिलाओ ने मृतक किसान के साथ कई साल से रहकर उसका परिवार संभाल रही थीं।