हरदा : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में 18 वर्ष तक के दिव्यांगजनों के चिंहांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद पंचायत प्रागंण टिमरनी में स्क्रीनिंग शिविर काआयोजन किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि शिविर स्थल पर क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी अंचल से 66 दिव्यांगजनो का पंजीयन किया गया।
इस दौरान जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के विशेषज्ञो द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो, छात्रावास एवं विद्यालयों में पहुंचकर 683 छात्र- छात्राओं एवं बच्चो की स्कीनिग का कार्य किया गया।

