jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना

हरदा :  गंभीर हृदय रोग से पीड़ित 13 वर्ष की सलोनी पिता मंगल सिंह एवं दो वर्ष के नरसिम्हा पिता पंचम को निजी चिकित्सालय में निशुल्क सर्जरी हेतु भेजा गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का निशुल्क उपचार होगा । बच्चों को घर से लाने एवं भोपाल स्थित निजी चिकित्सालय में छोड़ने की व्यवस्था भी पूर्णतः निःशुल्क की गई है ।

- Install Android App -

डीईआईसी हरदा स्टाफ द्वारा बच्चों को बिस्किट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया । इस दौरान डॉ. पूजा मुकाती, डॉ. मनीराम उईके, श्री आशीष साकल्ले, श्री नीरज मालवीय, सुश्री पारुल काशिव, श्री विकास राजपूत एवं 108 संजीवनी स्टाफ मौजूद रहा ।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री आशीष साकल्ले ने बताया कि हरदा जिले में 93 बच्चों की विभिन्न सर्जरी अब तक करवाई जा चुकी है, जिनमें हृदय रोग के 10, कटे होंठ फटे तालु के 11, क्लब फुट में 9 बच्चे एवं कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी 02 बच्चों की करवाई जा चुकी है । ये सभी सर्जरी आरबीएसके/आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश अंतर्गत निःशुल्क करवाई गई है।