jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जुलाई माह की सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरण किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा अंतर्गत 91015 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रूपये प्रति हितग्राही की दर से कुल 13,65,22,500 रूपये की राशि अंतरित की गई।

- Install Android App -

योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला एवं परियोजना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भिंड जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएँ उपस्थित रहीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को समय पर योजना का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है।