हर साल पतित पावनी मां नर्मदा जी की जयंती (narmada jayanti 2022) माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। आप सभी को बता दें कि भगवान शिव जी के पसीने से मेकल पर्वत पर उत्पन्न होने वाली माता नर्मदा नदी (Maa Narmada) ही एक मात्र ऐसी नदी हैं जो कल-कल की आवाज करते हुए बहती है। वहीं इस बार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नर्मदा जयंती 7 फरवरी, सोमवार को मनाई जाने वाली है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मां नर्मदा जयंती की आरती। कहा जाता है इस आरती को पढ़ने से माँ नर्मदा खुश होती हैं और मनचाहा वरदान देती हैं।
मां नर्मदा जी की आरती-Maa Narmada Arti
ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनंद कन्दी।
ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा शिव हरिशंकर
रुद्रौ पालन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी (1)
देवी नारद सारद तुम वरदायक, अभिनव पदण्डी।
सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि।।।
शारद पदवाचन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी (2)
देवी धूमक वाहन राजत, वीणा वाद्यन्ती।
झुमकत-झुमकत-झुमकत,
झननन झमकत रमती राजन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी (3)
देवी बाजत ताल मृदंगा,
सुर मण्डल रमती।
तोड़ीतान-तोड़ीतान-तोड़ीतान,
तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी (4)
देवी सकल भुवन पर आप विराजत,
निशदिन आनन्दी।
गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा
शंकर तुम भट मेटन्ती।
ॐ जय जगदानन्दी (5)
मैयाजी को कंचन थार विराजत,
अगर कपूर बाती।
अमर कंठ में विराजत
घाटन घाट बिराजत
कोटि रतन ज्योति।
ॐ जय जगदानन्दी (6)
मैयाजी की आरती
निशदिन पढ़ गावरि,
हो रेवा जुग-जुग नरगावे
भजत शिवानन्द स्वामी
जपत हरिनंद स्वामी मनवांछित पावे।
ॐ जय जगदानन्दी (7)
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
